राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मजबूत गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की आठ निकायों में से चार में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 45 में से 29 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाना तय कर लिया, जबकि बीजेपी को सिर्फ 13 सीटें मिलीं। दो सीटों पर निर्दलीय और एक पर आम आदमी पार्टी विजयी रही। कांग्रेस ने भवानी मंडी, खानपुर और डग में भी बहुमत हासिल किया। वहीं बीजेपी झालरापाटन, अकलेरा और मनोहरथाना में जीत दर्ज कर सकी। पिड़ावा में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और आम आदमी पार्टी किंगमेकर बन गई। झालावाड़ की हार को वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
#RajasthanPolitics #LocalBodyElection #Congress #BJP #VasundharaRaje