PATNA :- छठ महापर्व को लेकर बिहटा प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान एयरफोर्स छठ घाट, श्रीरामपुर, दुतिया, समस्तु स्थान, पथलौटिया सोन घाट और माचा स्वामी सिकंदरपुर घाट सहित अन्य घाटों का जायजा लिया गया। निरीक्षण में अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बीडीओ शिव जन्म राम, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी गुरुशरण एवं सहायक समाहर्ता दीपक कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने खतरनाक घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा साफ-सफाई, रोशनी और अन्य सुविधाएं छठ से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से भी सतर्कता बरतने और खतरे की सूचना प्रशासन को देने की अपील की। मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। #bihtapatna #InspectionChhathGhat #Administration #fasebookpost #bdocobihta #CityExecutiveOfficer
Maner, Patna | Nov 11, 2026