Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
oraidarshan
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, "यह लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, सब्र और लगन की जीत है।"
Orai, Jalaun
| Jul 25, 2026
MORE NEWS
वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर गुढ़ा खास में श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने किया माल्यार्पण कालपी (जालौन)। वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने उनके पैतृक गांव गुढ़ा खास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं भैरव बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था उनकी बड़ी बहन एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणी निषाद ने कराई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को राष्ट्रीय राजनीति में पहचान दिलाकर निषाद समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने निषाद समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की अपील की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए की अवधारणा के माध्यम से सभी वर्गों को साथ जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को हटाकर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा निषाद समाज के हितों की पक्षधर रही है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और भ्रामक राजनीति से बचने की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी भविष्य में भी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार बनने पर फूलन देवी के नाम पर योजनाएं शुरू करने, महिलाओं को ₹40,000 पेंशन देने तथा केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा जैसी घोषणाओं को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने फूलन देवी की पुण्यतिथि से जन्मतिथि तक निषाद समाज को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाने की घोषणा की। रुक्मणी निषाद ने अपने संबोधन में फूलन देवी से जुड़े पुराने प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि भैरव बाबा मंदिर उनके जीवन की महत्वपूर्ण स्मृतियों से जुड़ा स्थान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मंदिर परिसर में वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। उन्होंने निषाद समाज से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की अपील भी की। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 25, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण का सशक्त संगम नए उत्तर प्रदेश का नया जालौन #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 25, 2026
विनोद चतुर्वेदी जी तो पहले सपा के ही विधायक थे, लेकिन समाजवादी पार्टी के पाप के कारण उन्होंने पाप की कोठरी को ठोकर मारकर कहा नहीं इस पाप की कोठरी में नहीं बैठना, मुझे सरकार के साथ अपने क्षेत्र का विकास करना है - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 25, 2026
उरई में ₹1,274 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा के दौरान ₹1,274 करोड़ की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बुंदेलखंड के विकास, कानून-व्यवस्था, सिंचाई, उद्योग और रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और विकास कार्यों की उपेक्षा के आरोप भी लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन और कालपी का ऐतिहासिक महत्व रहा है तथा यह क्षेत्र रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे की कर्मभूमि रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय बुंदेलखंड लंबे समय तक विकास से वंचित रहा और क्षेत्र डकैती, अपराध तथा असुरक्षा जैसी समस्याओं से प्रभावित था। उनका दावा था कि भाजपा सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और माफिया तंत्र के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भूमि माफिया, नकल माफिया और नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है। सिंचाई, उद्योग और रोजगार पर जोर: मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सूखे की समस्या से जूझने वाला बुंदेलखंड अब सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन के माध्यम से नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नहरों के विस्तार से किसानों को लाभ मिल रहा है और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिली है। औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के माध्यम से करीब 56 हजार एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उनके अनुसार इससे जालौन समेत पूरे बुंदेलखंड में निवेश बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने जालौन की मटर और कालपी के कागज उद्योग का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के तहत बढ़ावा दिया गया है और इनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण विकास का भी किया जिक्र। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने अंत में विपक्ष पर भी साधा निशाना। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 25, 2026
विकास से समृद्धि की ओर बढ़ता जालौन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद जालौन में ₹1,274 करोड़ लागत की 374 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Orai, Jalaun | Jul 25, 2026