
राजा पोखर हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अररिया: आरएस थाना क्षेत्र के राजा पोखर बड़ी नहर के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को फूलकुमारी देवी (28), पति विजय सहनी, निवासी सहनी टोला, वार्ड संख्या-04 की मौत के मामले में आरएस थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया था।
मामले के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए परमानंद पासवान उर्फ पहाड़ी (45 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
बरामदगी:
🔹 खून लगा चाकू
🔹 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
🔹 मोबाइल फोन
🔹 आरोपी के पहने हुए कपड़े
Pi Express News | अररिया
#Araria #ArariaNews #RajaPokhar #MurderCase #MurderNews #PoliceAction #CrimeNews #ArariaPolice #BiharNews #BiharPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #PiExpressNews #PiexpressNewsLive।
Araria, Araria | Sep 18, 2026