शेखपुरा में किसानों की हुंकार, हक की लड़ाई अब गांव-गांव तक
खेत में पसीना किसान बहाए, तो हक की आवाज भी किसान ही उठाएगा।
शेखपुरा में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बैठक की। बात सीधी है—खेती किसान की, मेहनत किसान की, तो हक भी किसान का।
बैठक में प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद सुरेश प्रसाद ने कहा कि किसानों की आवाज अब गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।
संगठन ने 2 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में संकल्प सभा और 31 अक्टूबर को शेखपुरा के पटेल चौक के पास धरना देने का फैसला लिया है।
किसानों की मांग है—खेती की चकबंदी हो, सिंचाई की गारंटी मिले और फसल पर MSP की गारंटी दी जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने, राष्ट्रीय किसान आयोग बनाने और बाढ़-सुखाड़ प्रभावित इलाकों को चिन्हित करने की भी मांग उठी।
किसान यूनियन का कहना है—जब तक खेत की पीड़ा सुनी नहीं जाएगी, आंदोलन की आवाज थमेगी नहीं।
#Sheikhpura #Kisan #KisanAndolan #BiharKisan #BharatiyaKisanUnion #KisanAdhikar #MSP #KisanKiAwaaz #SheikhpuraNews #BiharNews #KisanSamasyayein #Kheti #GaonKiAwaaz #NavBihar24 #BiharNewsToday
Araria, Araria | Oct 1, 2026