## भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ में शिवराज सिंह तंवर बने प्रदेश सह संयोजक
शामगढ़।
भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ में श्री शिवराज सिंह तंवर को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता रणजीत सिंह चौहान ने श्री तंवर से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रणजीत सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री तंवर अपने अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।