मुजफ्फरपुर स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा
मुजफ्फरपुर में 15 जून 2026 को कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता में स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में मो. आजाद उर्फ तमन्ने और प्रमोद कुमार उर्फ जटहा (दोनों सकरा थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दोनों ने इस घटना सहित जिले के अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
#Muzaffarpur #CrimeNews #TirhutNews #BiharNews #Police #BreakingNews