कहलगांव: कामतटोला में अडानी फाउंडेशन द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रखंड प्रमुख ने लिया जायजा
पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर स्थित कामतटोला में गुरुवार को अदानी फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया।