
बरौनी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षणः दी सख्त हिदायत
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा डॉ राजू ने अचानक बरौनी स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। दोपहर में हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था में भारी लापरवाही देखने को मिली। सिविल सर्जन ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर कीव्यवस्थाओं और रजिस्टरों की हुई गहन जांचनिरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न काउंटरों और वार्डों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरानःगर्भवती तथा धात्री महिलाओं के जांच स्थल और संबंधित रजिस्टरों की गहनता से जांच की गई।अस्पताल के सभी काउंटरों की कार्यप्रणाली को देखा गया।कमियों को लेकर सीएचओ (CHO) को मौके पर ही कड़ी हिदायत दी गई।"अस्पताल की व्यवस्था में जो भी कमियां पाईगई हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" - डॉ.अशोक कुमार, सिविल सर्जननिरीक्षण के समय अस्पताल के मैनेजर संजय कुमार भी मौजूद थे, जिन्हें सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन और साफ-सफाई से जुड़ी एवं एवं इंटरनेट की सुविधा में जो गड़बड़ी है इस सुधार किया जाए व्यवस्थाओं को तुरंत ठीक करने और व्यवस्था में सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया है