#हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी दबोचा
#बलिया,#02जून।
थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ओमकार सिंह उर्फ छोटू को सोमवार दोपहर 12:10 बजे बाबूबेल मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पोखरा गांव का रहने वाला है। उम्र 19 साल है।
मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3(5),109(1),115(2),351(3),352 BNS में ओमकार वांछित था। उ0नि0 गंगा प्रसाद व मु0आ0 ध्रुवराज मौर्या ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा व सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तारी की,आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
UP Police