Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

माननीय प्रभारी मंत्री ने नवादा सदर प्रखंड में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का किया निरीक्षण, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल नवादा जिले के सभी प्रखंडों में आज दिनांक 16 जून 2026 से तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री-सह-नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में नवादा सदर प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हो सके। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Rajauli, Nawada | Jun 16, 2026

MORE NEWS

*मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च*

सनोज कुमार संगम 

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर रजौली बस स्टैंड, अंसार नगर, मस्तानगंज, सद्भावना चौक, भदौनी, बाबा के ढाबा, गढ़पर मोहल्ला एवं संकटमोचन मंदिर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, शांति एवं सौहार्द का संदेश देना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की तत्परता का स्पष्ट संदेश देना था।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व अनुशासन, त्याग एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें।

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, डीसीएलआर, नवादा सदर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

*मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च* सनोज कुमार संगम मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर रजौली बस स्टैंड, अंसार नगर, मस्तानगंज, सद्भावना चौक, भदौनी, बाबा के ढाबा, गढ़पर मोहल्ला एवं संकटमोचन मंदिर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, शांति एवं सौहार्द का संदेश देना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की तत्परता का स्पष्ट संदेश देना था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व अनुशासन, त्याग एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, डीसीएलआर, नवादा सदर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Rajauli, Nawada | Jun 25, 2026

मंझली ताजिया जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए

 इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और नदी में ताजिया का मिलन किया

सनोज कुमार संगम 

रजौली प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व पर मंझली  ताजिया का जुलूस श्रद्धा और पारंपरिक  उत्साह के साथ निकाला गया इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्ले से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जुलूस के दौरान अखाड़ा दलों के युवाओं ने लाठी ,डंडे  और बाना भांजने जैसी पारंपरिक  युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया युवाओं के कर्तव्यों को देखने के लिए सड़कों के किनारे भारी भीड़ उमड़ पड़ी । इस दौरान पूरा वातावरण "या हुसैन " और " या अली "की नारों से गूंजता रहा । कई स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई थी ।मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ था मंझली  ताजिया के साथ निकले इन जुलूसों में बच्चों युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों ने भागीदारी की यह जुलूस  शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण  वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया ।विभिन्न चौक चौराहा और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जबकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्रों का जायजा लेते  रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को निकाली गई मंझली ताजिया मोहर्रम के परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है अब शुक्रवार को बड़ी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है बड़ी ताजिया को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है वही ग्रामीण क्षेत्र से आए मंझली ताजिया को शहरी क्षेत्रों के ताजिया को धनार्जय नदी में मिलान कराया गया उसके बाद दोनों साथ-साथ अपने-अपने स्थान पर चले गए ।मौके पर हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

मंझली ताजिया जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और नदी में ताजिया का मिलन किया सनोज कुमार संगम रजौली प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व पर मंझली ताजिया का जुलूस श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ निकाला गया इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्ले से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जुलूस के दौरान अखाड़ा दलों के युवाओं ने लाठी ,डंडे और बाना भांजने जैसी पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया युवाओं के कर्तव्यों को देखने के लिए सड़कों के किनारे भारी भीड़ उमड़ पड़ी । इस दौरान पूरा वातावरण "या हुसैन " और " या अली "की नारों से गूंजता रहा । कई स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई थी ।मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ था मंझली ताजिया के साथ निकले इन जुलूसों में बच्चों युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों ने भागीदारी की यह जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया ।विभिन्न चौक चौराहा और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जबकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्रों का जायजा लेते रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को निकाली गई मंझली ताजिया मोहर्रम के परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है अब शुक्रवार को बड़ी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है बड़ी ताजिया को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है वही ग्रामीण क्षेत्र से आए मंझली ताजिया को शहरी क्षेत्रों के ताजिया को धनार्जय नदी में मिलान कराया गया उसके बाद दोनों साथ-साथ अपने-अपने स्थान पर चले गए ।मौके पर हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Rajauli, Nawada | Jun 25, 2026

पैक्स  अध्यक्ष के भाई के घर में लाखों की चोरी नहीं पता चला गृह स्वामियों को

 कैरिखाप गांव में लाखों की चोरी, सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी

सनोज कुमार संगम 

रजौली थाना क्षेत्र के कैरिखाप गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। जबकि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से करीब 120 ग्राम सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के आभूषण, 150 किलो पीतल-तांबा-कांसा के बर्तन, 10 हजार रुपये नकद तथा महंगे कपड़े चुरा ले गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
बताया जाता है कि यह चोरी अमावां पूर्वी पैक्स अध्यक्ष रामाशीष कुमार यादव के छोटे भाई गोवर्धन कुमार यादव के घर में हुई। गोवर्धन कुमार यादव सऊदी अरब में कार्यरत हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। गर्मी के कारण उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर सीढ़ी के रास्ते छत पर सोने चली गई थीं।
देर रात करीब 1:47 बजे परिवार की एक महिला की नींद खुली। रोशनदान से घर के अंदर झांकने पर सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
बुधवार सुबह मामले की जानकारी रजौली थाना  को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड टीम को भी सूचना दी गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर एफएसएल का टीम पहुंचकर घटनास्थल का जांच पड़ताल किया एवं पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि जिस भी गांव में गुलगुलिया समाज के लोग बसे हैं उनसे सतर्क रहें वही लोग दिन में इधर घूमते हैं रात में चोरी के वारदात को अंजाम देते हैं।

पैक्स अध्यक्ष के भाई के घर में लाखों की चोरी नहीं पता चला गृह स्वामियों को कैरिखाप गांव में लाखों की चोरी, सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी सनोज कुमार संगम रजौली थाना क्षेत्र के कैरिखाप गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। जबकि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से करीब 120 ग्राम सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के आभूषण, 150 किलो पीतल-तांबा-कांसा के बर्तन, 10 हजार रुपये नकद तथा महंगे कपड़े चुरा ले गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि यह चोरी अमावां पूर्वी पैक्स अध्यक्ष रामाशीष कुमार यादव के छोटे भाई गोवर्धन कुमार यादव के घर में हुई। गोवर्धन कुमार यादव सऊदी अरब में कार्यरत हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। गर्मी के कारण उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर सीढ़ी के रास्ते छत पर सोने चली गई थीं। देर रात करीब 1:47 बजे परिवार की एक महिला की नींद खुली। रोशनदान से घर के अंदर झांकने पर सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह मामले की जानकारी रजौली थाना को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड टीम को भी सूचना दी गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर एफएसएल का टीम पहुंचकर घटनास्थल का जांच पड़ताल किया एवं पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि जिस भी गांव में गुलगुलिया समाज के लोग बसे हैं उनसे सतर्क रहें वही लोग दिन में इधर घूमते हैं रात में चोरी के वारदात को अंजाम देते हैं।

Rajauli, Nawada | Jun 24, 2026

धूमधाम से मनाया गयाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

सनोज कुमार संगम 

रजौली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटर विद्यालय के मैदान में भव्य योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में उपस्थित इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बाल कृष्ण प्रसाद यादव  ने  कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त नवोदय विद्यालय पटना के ऑर्गेनाइजर  सहायक निदेशक अरबिंद कुमार यादव 
 ने योग के आध्यात्मिक, दार्शनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं सेना के सेवानिवृत्त मेजर रामरतन यादव ने 
अपने उद्बोधन में  कहा कि भारतीय परंपरा में योग का अपना महत्व है।वहीं पतंजलि के योग शिक्षक न्यूटन कुमार ने योग के बारे में बताया कि  आदि गुरु भगवान शिव माने जाते हैं, जिन्होंने मानव कल्याण हेतु योग का ज्ञान प्रदान किया। आगे चलकर महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित रूप देते हुए अष्टांग योग का प्रतिपादन किया, जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि का वर्णन है।
उन्होंने कहा कि आज जब संसार तनाव, अशांति और भौतिकता की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब योग मानवता के लिए आशा का प्रकाश बनकर उभरा है। योग व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन, निर्मल बुद्धि और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग, प्राणायाम और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर  अनेक गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक बंधु एवं समाज के जागरूक लोग उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गयाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सनोज कुमार संगम रजौली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटर विद्यालय के मैदान में भव्य योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बाल कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त नवोदय विद्यालय पटना के ऑर्गेनाइजर सहायक निदेशक अरबिंद कुमार यादव ने योग के आध्यात्मिक, दार्शनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं सेना के सेवानिवृत्त मेजर रामरतन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय परंपरा में योग का अपना महत्व है।वहीं पतंजलि के योग शिक्षक न्यूटन कुमार ने योग के बारे में बताया कि आदि गुरु भगवान शिव माने जाते हैं, जिन्होंने मानव कल्याण हेतु योग का ज्ञान प्रदान किया। आगे चलकर महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित रूप देते हुए अष्टांग योग का प्रतिपादन किया, जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि का वर्णन है। उन्होंने कहा कि आज जब संसार तनाव, अशांति और भौतिकता की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब योग मानवता के लिए आशा का प्रकाश बनकर उभरा है। योग व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन, निर्मल बुद्धि और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग, प्राणायाम और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक बंधु एवं समाज के जागरूक लोग उपस्थित रहे।

Rajauli, Nawada | Jun 21, 2026

रजौली डिफेंस एकेडमी में 20 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मानित 

नवादा जिल के रजौली डिफरेंस अकैडमी कोच विशाल कुमार और ट्रेनर सनोज कुमार के द्वारा रजौली महादेव मोड स्थित के जीएफ होटल में सह सम्मानित   बिहार पुलिस 19838 पोस्टपेड फाइनल मेरिट में  बिहार पुलिस 18 अग्निवीर 02 शामिल छात्रों को सम्मान समारोह आयोजित किया गया 
उनका स्वागत अकादमी के संचालक एवं  कोच कृति विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 20 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया

रजौली डिफेंस एकेडमी में 20 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मानित नवादा जिल के रजौली डिफरेंस अकैडमी कोच विशाल कुमार और ट्रेनर सनोज कुमार के द्वारा रजौली महादेव मोड स्थित के जीएफ होटल में सह सम्मानित बिहार पुलिस 19838 पोस्टपेड फाइनल मेरिट में बिहार पुलिस 18 अग्निवीर 02 शामिल छात्रों को सम्मान समारोह आयोजित किया गया उनका स्वागत अकादमी के संचालक एवं कोच कृति विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 20 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया

Rajauli, Nawada | Jun 16, 2026