मंझली ताजिया जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए
इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और नदी में ताजिया का मिलन किया
सनोज कुमार संगम
रजौली प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व पर मंझली ताजिया का जुलूस श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ निकाला गया इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्ले से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जुलूस के दौरान अखाड़ा दलों के युवाओं ने लाठी ,डंडे और बाना भांजने जैसी पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया युवाओं के कर्तव्यों को देखने के लिए सड़कों के किनारे भारी भीड़ उमड़ पड़ी । इस दौरान पूरा वातावरण "या हुसैन " और " या अली "की नारों से गूंजता रहा । कई स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई थी ।मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ था मंझली ताजिया के साथ निकले इन जुलूसों में बच्चों युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों ने भागीदारी की यह जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया ।विभिन्न चौक चौराहा और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जबकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्रों का जायजा लेते रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को निकाली गई मंझली ताजिया मोहर्रम के परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है अब शुक्रवार को बड़ी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है बड़ी ताजिया को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है वही ग्रामीण क्षेत्र से आए मंझली ताजिया को शहरी क्षेत्रों के ताजिया को धनार्जय नदी में मिलान कराया गया उसके बाद दोनों साथ-साथ अपने-अपने स्थान पर चले गए ।मौके पर हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।
Rajauli, Nawada | Jun 25, 2026