डॉ. निर्मला यादव बनीं राम मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य
उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की रहने वाली 66 वर्षीय प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. निर्मला यादव को राम मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह राम मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बन गई हैं।
शिकोहाबाद के उरावर हाउस निवासी डॉ. निर्मला यादव एमजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य रह चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
#facts #rammandirayodhya