निम्बाहेड़ा मे मुनि पुलक सागर जी का मंगल प्रवेश आज, दो दिवसीय मंगल प्रवचन होंगे।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
निम्बाहेड़ा। प्रख्यात राष्ट्रीय संत प्रखर वक्ता मुनि श्री पुलक सागर जी का नगर मे मंगल प्रवेश एवं मुनि संघ की भव्य अगवानी स्वागत सत्कार कार्यक्रम बुधवार को होगा।
समाज प्रवक्ता मनोज सोनी ने बताया की दिगंबर आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का संघ प्रतापगढ़ से पैदल विहार कर बुधवार प्रात: 7:30 बजे छोटी सादड़ी रोड मंडी गेट पहुंचेगा वहां नगर के श्रद्धांलुगण मुनि संघ की अगवानी कर स्वागत सत्कार करेंगे ततपश्चात् मुनि संघ को आदर्श कॉलोनी स्थित शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा जहाँ दो दिवसीय मंगल प्रवचन की श्रखला मे 1 जुलाई और 2 जुलाई प्रातः 8:30 बजे से मुनि पुलक सागर जी के मुखारविन्द से प्रवचन होंगे। मुनि पुलक सागर जी नगर आगमन की सुचना से बड़ी मात्रा मे धर्मवलम्बी हर्षित है और उनके आगमन पर स्वागत आतुर है।