
छतरपुर शहर के थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- -- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई।
अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही।
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur