ओवररेटिंग कर छतरपुर शहर की सभी 8 शराब दुकानों में जनता से रोजाना लाखों रुपए की लूट, वसूली का आंकड़ा हर माह 60 लाख रुपए से पार
DEO मैडम ने दी ठेकेदारों को खुली छूट, आबकारी निरीक्षक बने ऑफिस के बाबू, आबकारी विभाग फिर से बना गुलाम
👉 *शराब हो या बीयर सभी पर 20 रुपए से 70 रुपए तक ओवर रेटिंग, शहर की हर दुकान में खुली लूट, हर माह 60 लाख से ज्यादा की जबरन वसूली*
बस स्टैंड , सागर रोड, चौबे तिराहा, सटई रोड , पन्ना रोड पर खुलेआम जनता से लूट
*छतरपुर शहर की सभी शराब दुकानों में बेलगाम हुए ओवररेट, आबकारी विभाग फिर हुआ ठेकेदारों का गुलाम*
🫵 जनता से रोजाना लाखों रुपए की लूट, DEO मैडम ने दो ठेकेदारों को खुली छूट, अप निरीक्षक बने ऑफिस के बाबू
🫵🫵*बुंदेलखंडवाला का स्टिंग ऑपरेशन, सबूत के साथ*🫵🫵🫵
👽 *स्टिंग ऑपरेशन में ये मिला, वीडियो खोल रहे राज*
बडवाइजर केन (mrp -240, मिली 260)
अल्ट्रा मैक्स कैन (mrp -220, मिली 250)
किंगफिशर बोतल (mrp -230, मिली 250)
रॉयल स्टैग क्वार्टर (mrp -260, मिली 270)
बोल्ट बीयर (mrp-180- मिली 200)
अल्ट्रा मैक्स और बडवाइजर बीयर की बोतलें 350 से 370 तक में बिक रहीं।
दुकानदार बोले MRP पर अब कुछ भी नहीं 😎
लगभग साढ़े 3 लाख की आबादी वाले छतरपुर शहर में अगर रोजाना सिर्फ 10,000 लोग भी शराब पीते हैं तो आप सोचिये की अगर औसत यदि प्रति व्यक्ति 20 रुपए ही अधिक लिए जा रहे है तो भी रोजाना 2 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली यानी हर महीने लगभग 60 लाख रुपए की लूट की जा रही वो भी आम जनता से जबकि कई शराब के ब्रांड्स पर 50 से 100 रुपए भी अधिक लिए जा रहे है।
Note - यह आंकड़ा अनुमानित है और यदि उचित तरीके से सर्वे और जांच पड़ताल हो तो यह संभव है कि आंकड़ा 20% से 30% और बढ़ सकता है
यानि कम से कम 2.60 लाख रुपए की जबरन वसूली रोजाना तो महीने के लगभग 75 लाख से ज्यादा हो जायेंगे।
*अब सवाल यह है कि अगर सिस्टम खराब है तो उसे बदलेगा कौन ?*
छतरपुर की जिला आबकारी अधिकारी या नए कलेक्टर, या फिर कोई नहीं,
बस जबरन लूटेगी जनता....
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 6, 2026