नेपाल की बारिश से दहला बहराइच: उफान पर घाघरा, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी!
बहराइच जिले में भले ही आसमान साफ हो, लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश ने यहाँ आफत खड़ी कर दी है।
नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण तीन बैराजों से लगातार भारी डिस्चार्ज जारी है, जिससे घाघरा नदी प्रचंड उफान पर है।
जरवल रोड और महसी इलाके में घाघरा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पानी अब पुल की रेलिंग तक पहुँचने लगा है।
निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और स्थानीय लोग दहशत में हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।