
🚨 खाकी के आगे फेल हुई 'पप्पू' की चालाकी! 10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 🚨
सीतापुर पुलिस का एक्शन मोड लगातार जारी है! थाना मानपुर क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच हुई रोमांचक मुठभेड़ में ₹10,000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर आखिरकार खाकी के हत्थे चढ़ ही गया।
🎯 क्या है पूरा मामला?
थाना मानपुर पुलिस टीम को कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे शातिर अपराधी 'पप्पू' की तलाश थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। बीती रात मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने खरैला गांव पुलिया के पास उसे घेरने की कोशिश की, तो जनाब ने पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया। लेकिन मानपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ, सतर्कता और बेहतरीन पुलिस टैक्टिस का परिचय देते हुए बाल-बाल बचते हुए उसे दबोच लिया!
📍 पकड़े गए साहब की कुंडली:
नाम: पप्पू (पुत्र स्व. मुरली लोनिया)
निवासी: ग्राम नकारा, थाना मानपुर, जनपद सीतापुर
इनामी राशि: ₹10,000/-
🔫 मौके से क्या-क्या हुआ बरामद?
एक अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
एक अदद खोखा कारतूस (.315 बोर)
📜 अपराधों की लंबी फेहरिस्त:
गिरफ्तार अभियुक्त थाना मानपुर का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। हाल ही के कई मामलों में इसकी सरगर्मी से तलाश थी।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम की बहादुरी और सतर्कता से क्षेत्र के एक बड़ेन अपराधी को सही ठिकाने (सलाखों के पीछे) पहुँचा दिया गया।
#SitapurPolice #UPPolice #Encounter #SitapurNews #LawAndOrder #ManpurPolice #CrimeNews