
मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- साइबर ठगी करने वाले दो सगे भाईयो) साइबर ठगो को गिरफ्तार कियाः-
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राकेश राजौरा व राजेन्द्र सिंह मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में साईबर ठगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 24.08.2026 को राजेश खन्ना सं०उ०नि० मय टीम हरिसिंह कानि. 1133 व अशोक कानि. 1357 ने के खाता धारक शादाब अली पुत्र स्वं० इस्लामुद्दीन उम्र 22 साल जाति फकीर मुसलमान निवासी भोपाल नगर आदर्श नगर बी थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को आदर्श नगर से डिटेन कर थाने पर लाए। साइबर ठग शादाब अली को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 285/2026 धारा 319(2), 318(4),61(2) (ए),112(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है। आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया गया। जुर्म में भागीदारी पाए जाने पर शादाब के सगे भाई अलमास पुत्र स्वं इस्लामुद्दीन उम्र 21 साल निवासी भोपाल नगर आदर्श नगर बी थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को भी गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः विशेष साइबर अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। इसमें यूनियन बैंक सवाई माधोपुर के खाता संख्या 499902010028426 की जांच साइबर पोर्टल (1930) पर की गई, तो पंजाब निवासी हरमनप्रीत कौर एवं लखनऊ निवासी कीर्ति यादव से हुई साइबर ठगी की दो शिकायतें दर्ज पाई गई। बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड एवं गोपनीय आसूचना के आधार पर खाताधारक शादाब अली पुत्र स्व. इस्लामुद्दीन (उम्र 22 वर्ष, निवासी भोपाल नगर, आदर्श नगर बी. थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर) को डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपी शादाब अली ने स्वीकार किया कि यह अपने भाई अलमास के साथ मिलकर आमजन को डमी मैसेज, लॉस कवर और मनी हेल्प के नाम पर झांसा देता था। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग कर सर्विस चार्ज, जीएसटी और विड्रॉल चार्ज के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी की राशि अपने खाते में मंगवाते थे।