Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

देव सूर्य मंदिर में जांच। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से देव प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देव सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। The silence media news निरीक्षण का उद्देश्य भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाना था। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में उपलब्ध पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, छायादार विश्राम स्थल, शौचालय, चिकित्सा सहायता, साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित रहें। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने, अतिरिक्त जल बिंदु स्थापित करने, परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता लोक शिकायत जयप्रकाश नारायण, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #AbhilashaSharma #aurangabad #औरंगाबाद #देव #DevSuryaMandir

Obra, Aurangabad | Jun 8, 2026
देव सूर्य मंदिर में जांच। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से देव प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देव सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। The silence media news निरीक्षण का उद्देश्य भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाना था। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में उपलब्ध पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, छायादार विश्राम स्थल, शौचालय, चिकित्सा सहायता, साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित रहें। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने, अतिरिक्त जल बिंदु स्थापित करने, परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता लोक शिकायत जयप्रकाश नारायण, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #AbhilashaSharma #aurangabad #औरंगाबाद #देव #DevSuryaMandir - Obra News