मतदान केंद्रों के निर्धारण में त्रुटियों से मतदाताओं को परेशानी : सुशील पाण्डेय कान्हजी
बलिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसडीह में मतदान करने के बाद समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने मतदान केंद्रों के निर्धारण में त्रुटियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुबहड़ एवं हनुमानगंज ब्लॉक क्षेत्र के बड़ी संख्या में मतदाताओं का मतदान केंद्र बांसडीह निर्धारित कर दिया गया है। इस तरह की शिकायतें लगभग सभी क्षेत्रों से मिल रही हैं, जिससे मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की दूरी का सबसे अधिक असर महिला मतदाताओं पर पड़ सकता है। इससे मतदान प्रतिशत भी प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।