
नसीराबाद सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37.03 किलो डोडा-पोस्त जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.03 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर टीम ने निगरानी बढ़ाई। कार्रवाई के दौरान ग्राम बनवेडा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद राम गुर्जर पुत्र राजूराम गुर्जर, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम बनवेडा, थाना नसीराबाद सदर, अजमेर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37.03 किलो डोडा-पोस्त बरामद कर जब्त किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में नसीराबाद सदर थाना पुलिस की विशेष टीम शामिल रही। Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Sep 5, 2026