दीपावली पर बहराइच को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई नायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने सभी वार्डों में बेहतर साफ-सफाई और नियमित कूड़ा उठान के कड़े निर्देश दिए ।
ईओ प्रमिता सिंह ने दीपावली पर्व को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तत्परता से सफाई कार्य करने पर जोर दिया।
नगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाना और नियमित रूप से कूड़े का उठान सुनिश्चित करना।
'स्वच्छ बहराइच • सुंदर बहराइच' के संकल्प को साकार करते हुए त्योहार के दौरान शहर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखना।