🚨 नकटी में ट्रक एवं बाइक की टक्कर, युवक का पैर टूटा, चाईबासा रेफर
📍 बंदगांव/कराईकेला
कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी स्थित एनएच-75 मुख्य मार्ग पर ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लोटापहाड़ निवासी 22 वर्षीय सूरज नायक मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नकटी बाजार से कुछ दूरी पर रांची की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक का पैर टूटने की पुष्टि की और बेहतर इलाज के लिए उसे चाईबासा रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#RoadAccident #Karraikela #Nakti #Chaibasa #Chakradharpur #WestSinghbhum