ज्वाली में दर्दनाक हादसा टला, खाई में गिरी इनोवा; चालक सुरक्षित
ज्वाली: बग्गा–पुडगभा–कुठेड़ पुल के पास रविवार को एक इनोवा गाड़ी (CH 04 H 5826) अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में केवल चालक सवार था।
गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकाला। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो