मोकामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट में 3 आरोपी गिरफ्तार
मोकामा:
मोकामा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार, 27 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मोकामा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
#Mokama #MokamaPolice #MokamaNews #BiharPolice #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction
Mokameh, Patna | Sep 27, 2026