Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
himachalviral
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी महोत्सव की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ शूलिनी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। जय माँ शूलिनी! 🌸
Shimla Urban, Shimla
| Jun 26, 2026
MORE NEWS
*खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास - विक्रमादित्य सिंह* लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला मार्ग ऐतिहासिक महत्व का मार्ग है, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह आज खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पूर्व यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघी क्षेत्र के लोगों द्वारा भी इस मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई गई है। पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस मार्ग का विशेष महत्व है, इसलिए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का व्यापक दौरा किया जाएगा तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुंगरी मार्ग के सुधार एवं मेटलिंग कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है तथा कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य संपर्क मार्गों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि खदराला के ऐतिहासिक महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे सेब एवं आलू उत्पादन की बात हो या पर्यटन विकास, हर क्षेत्र में खदराला की पहचान को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेहतर सड़क संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल सहित अनेक आधारभूत सुविधाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी विकास संबंधी कमियां शेष हैं, उन्हें भी चरणबद्ध ढंग से दूर किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश एवं प्रदेश का भविष्य हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहे। उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के समक्ष रखा। -०-
Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026
हर हर महादेव.. खलीनी शिमला...
Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026
*बरसते मेघों के बीच गूंजा 'हर हर महादेव ' का जयघोष।श्रद्धापूर्वक निकली भव्य मंगल कलश यात्रा* 29 जून (आज) से 5 जुलाई तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भगवान शिव कथा का भव्य आयोजन क्योंथल बैंक्वेट हॉल में होने जा रहा है जिसका समय दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।कथा के उपलक्ष्य में आज कम्युनिटी हॉल,सैक्टर-2, न्यू शिमला से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले नीरज शर्मा, करमचंद ठाकुर,पवन कुमार गुप्ता ने पूजन में हिस्सा लिया।कलश यात्रा का शुभारम्भ दो बालिकाओं ने भगवा ध्वज लहराकर किया। कलश यात्रा में साध्वी गार्गी भारती,साध्वी सोनिया भारती,साध्वी मीनू भारती और साध्वी गुरु गीता भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। साध्वी गार्गी भारती जी ने बताया कि बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहा है।समाज की दशा सुधारने के लिए सर्वप्रथम नारी का सम्मान आवश्यक है।कलश यात्रा में 201 सौभाग्यवती माताओं बहनों ने हिस्सा लिया।कलश यात्रा में युवा भाई बहन भी शामिल हुए जो हाथों में नशा न करें,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण,गो सेवा आदि सन्देश देते हुए स्लोगन लेकर चल रहे थे। हर हर महादेव के जयकारों से सारा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा न्यू शिमला,बीसीएस, तारा माता मन्दिर होते हुए कथा स्थल खलीनी पहुंची।वर्षा की चिंता ना करते हुए बड़ी संख्या में प्रभु भगत यात्रा में उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का अभिनंदन पुष्प वर्षा और प्रभु भगतों को प्रसाद वितरण कर किया। स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान पूरे विश्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वामी जी ने कहा कि हमें सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए और हमेशा ही सनातन धर्म का प्रचार करते रहना चाहिए।
Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यपाल से शिमला स्थित लोकभवन में भेंट कर उनका पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन कर, हिमाचल के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026
विमल नेगी मौत मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ की दरकार !
Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026