Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

*बरसते मेघों के बीच गूंजा 'हर हर महादेव ' का जयघोष।श्रद्धापूर्वक निकली भव्य मंगल कलश यात्रा* 29 जून (आज) से 5 जुलाई तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भगवान शिव कथा का भव्य आयोजन क्योंथल बैंक्वेट हॉल में होने जा रहा है जिसका समय दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।कथा के उपलक्ष्य में आज कम्युनिटी हॉल,सैक्टर-2, न्यू शिमला से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले नीरज शर्मा, करमचंद ठाकुर,पवन कुमार गुप्ता ने पूजन में हिस्सा लिया।कलश यात्रा का शुभारम्भ दो बालिकाओं ने भगवा ध्वज लहराकर किया। कलश यात्रा में साध्वी गार्गी भारती,साध्वी सोनिया भारती,साध्वी मीनू भारती और साध्वी गुरु गीता भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। साध्वी गार्गी भारती जी ने बताया कि बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहा है।समाज की दशा सुधारने के लिए सर्वप्रथम नारी का सम्मान आवश्यक है।कलश यात्रा में 201 सौभाग्यवती माताओं बहनों ने हिस्सा लिया।कलश यात्रा में युवा भाई बहन भी शामिल हुए जो हाथों में नशा न करें,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण,गो सेवा आदि सन्देश देते हुए स्लोगन लेकर चल रहे थे। हर हर महादेव के जयकारों से सारा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा न्यू शिमला,बीसीएस, तारा माता मन्दिर होते हुए कथा स्थल खलीनी पहुंची।वर्षा की चिंता ना करते हुए बड़ी संख्या में प्रभु भगत यात्रा में उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का अभिनंदन पुष्प वर्षा और प्रभु भगतों को प्रसाद वितरण कर किया। स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान पूरे विश्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वामी जी ने कहा कि हमें सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए और हमेशा ही सनातन धर्म का प्रचार करते रहना चाहिए।

Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026

MORE NEWS

*पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर - रोहित ठाकुर*

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की।
रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शुराचली क्षेत्र से कोई बीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है जो क्षेत्र के लिए एक प्रसन्नता का विषय है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि जनता सकारात्मक सोच और विकास की राजनीति का सदैव समर्थन करती है।
उन्होंने बताया कि खंड विकास समिति (जुब्बल) की 15 में से 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है और जिला परिषद की 03 सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इस सहयोग और समर्थन के लिए वह जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
रोहित ठाकुर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इन चुनावों में महिला शक्ति विशेष रूप से उभर कर सामने आई है। जहाँ तीनो जिला परिषद की सीटों पर महिलाएं विजयी रही, वही नगर पंचायत जुब्बल में भी अनीता चौहान अध्यक्षा बनी और खंड विकास समिति की अध्यक्ष भी कमलेश झगटा बनी इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी पंचायतों में महिलाएं प्रधान और उप-प्रधान के पदों पर निर्वाचित हुई।
उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र का सबसे महत्व पूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये व्यय हो रहे हैं। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के परिणामो से उनके उत्साह में वृद्धि हुई है और वर्तमान सरकार के शेष बचे कार्यकाल में भी वह पुरे समर्पण और सेवाभाव से अपना कार्य करते रहेंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार मिलता रहेगा। 
इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष अनीता चौहान, ग्राम पंचायत रावीं की प्रधान कौशल्या बाल्टू, उपप्रधान मोंटू झगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायत समिति ब्लॉक जुब्बल के सभी नव निर्वाचित सदस्य, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
-०-

*पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर - रोहित ठाकुर* शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शुराचली क्षेत्र से कोई बीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है जो क्षेत्र के लिए एक प्रसन्नता का विषय है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि जनता सकारात्मक सोच और विकास की राजनीति का सदैव समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि खंड विकास समिति (जुब्बल) की 15 में से 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है और जिला परिषद की 03 सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इस सहयोग और समर्थन के लिए वह जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। रोहित ठाकुर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इन चुनावों में महिला शक्ति विशेष रूप से उभर कर सामने आई है। जहाँ तीनो जिला परिषद की सीटों पर महिलाएं विजयी रही, वही नगर पंचायत जुब्बल में भी अनीता चौहान अध्यक्षा बनी और खंड विकास समिति की अध्यक्ष भी कमलेश झगटा बनी इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी पंचायतों में महिलाएं प्रधान और उप-प्रधान के पदों पर निर्वाचित हुई। उन्होंने बताया कि शुराचली से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और यहाँ के विकास को वह सदैव प्राथमिकता देते हैँ। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र का सबसे महत्व पूर्ण और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिस पर 5 करोड़ 55 लाख रूपये व्यय हो रहे हैं। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के परिणामो से उनके उत्साह में वृद्धि हुई है और वर्तमान सरकार के शेष बचे कार्यकाल में भी वह पुरे समर्पण और सेवाभाव से अपना कार्य करते रहेंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार मिलता रहेगा। इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष अनीता चौहान, ग्राम पंचायत रावीं की प्रधान कौशल्या बाल्टू, उपप्रधान मोंटू झगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायत समिति ब्लॉक जुब्बल के सभी नव निर्वाचित सदस्य, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026