गोईलकेरा के कुईड़ा पंचायत के बरायबीर गाँव में 03 कच्चा मकान धंसा, चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग।
गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र में 03 कच्चा मकान धंसने की घटना सामने आई है। प्रखंड के कुईड़ा पंचायत के बरायबीर गाँव में मंगलवार को 03 कच्चा मकान धंस गया, जिसमें घर में मौजूद लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया डॉ० दिनेश चंद्र बोयपाई मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सरकारी प्रावधान के मुताबिक आपदा प्रबन्धन मद से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मुखिया ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने को लेकर पत्र भी सौंपा है।