
पूर्व विधायक ने किसानों से मुलाकात कर, नहर के पानी से खराब हुए फसल का किया निरीक्षण..
जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखण्ड के भैक पंचायत के महादेव बिगहा लोदीपुर टाल पर किसानों के फसल जलमग्न हो गए है। जिससे किसानों की फसल पानी मे डूब गई है। और उससे किसानों के धान का फसल नष्ट होने की स्थिति में है। जिसे लेकर रविवार के दिन मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने किसानों से मुलाकात कर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सतीश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भैक पंचायत के महादेव बीघा लोदीपुर टाल में किसानों के सैकड़ो एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। जिससे किसानों का फसल नष्ट होने के कगार पर है। इसी को लेकर मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के वरीय पदाधिकारी को फोन कर त्वरित पानी निकासी का उपाय करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर पानी निकासी का मांग किया है। उन्होंने बताया कि धराउत नहर में पानी आने से खेत मे पानी भर जाता है। और पानी निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण पानी निकासी नही हो रही है। मौके पर लालन यादव, पूर्व मुखिया सन्तोष यादव, सारिक फतह, महेश प्रसाद, मुस्तफा आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
#JehanabadNews #jehanabad #Makhdumpur #kisan #farmer #viralpost Satish Kumar