LPG बुकिंग नियम बदला, ग्राहकों को बड़ी राहत
अनोखा तीर, हरदा - घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के बाद 25 दिन पूरे होने पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
इस फैसले से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले 45 दिन के लंबे अंतराल के कारण कई परिवारों को गैस खत्म होने की स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए नियम के लागू होने के बाद उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
नया नियम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों समेत सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा। मंत्रालय के इस फैसले को उपभोक्ताओं की सुविधा और घरेलू गैस की उपलब्धता को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अब घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रीफिल बुकिंग का इंतजार 45 दिन नहीं, बल्कि सिर्फ 25 दिन का होगा।
Harda, Harda | Sep 7, 2026