
खिरियावा गांव से 30 कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना, गूंजा बोल बम
औरंगाबाद:पवित्र श्रावण मास में भक्ति का रंग चढ़ चुका है। मदनपुर प्रखंड के ग्राम खिरियावा से सोमवार को 30 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ।यात्रा से पूर्व सभी कांवरियों ने गांव के शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद "ओम नमः शिवाय" और "बोल बम" लिखे बैनर से सजी गाड़ी पर कांवर रखकर यात्रा शुरू की गई। बैनर पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की मनोहारी तस्वीरें लगी थीं।बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ भक्ति भाव से ओतप्रोत शिवभक्त गाते-थिरकते रवाना हुए। संघ के मुख्य संयोजक रिशु कुमार ने बताया कि हर वर्ष श्रावण में हम गांव के युवा बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं। इस बार भी 30 सदस्य पूरे उत्साह के साथ जा रहे हैं।
इस अवसर पर गोलू कुमार, सूरज कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का मानना है कि श्रावण में की गई कांवर यात्रा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
#Madanpur #Khiriava #Sawan2026 #KanwarYatra #BabaBaidyanath #BolBam #Aurangabad #Deoghar