Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

महिला नेत्री को शिविर के बाद घर पहुंचाने जा रहे थे डॉ शशांक, सड़क हादसे में हुई मौत। बिहार दस्तक : बीते सोमवार को मुजफ्फरपुर के एक युवा डॉक्टर शशांक का सड़क हादसे में हुए निधन के बाद चर्चाएं बनी हुई हैं। अलग अलग तरह की चर्चाएं भी लगातार चल रही हैं। सड़क हादसे में मौत हो जाना वास्तव में एक बड़ा मामला हैं जिस कारण नगर विधायक ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मुद्दे को विधानसभा समिति तक लाने का काम किया। पर अब भी इस मामले को लेकर अलग अलग प्रकार की बातें सामने आ रही हैं, कुछ जगहों पर जिक्र हैं की घटनाक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर की एक महिला नेत्री भी डॉ.शशांक के साथ थी। उक्त मामले पर बिहार दस्तक संवाददाता लोकेश पुष्कर ने महिला नेत्री से बातचीत की, इस दौरान ज्ञात हुआ कि महिला नेत्री भी गंभीर रूप से घायल हैं। और उन्हें आराम की सख्त जरूरत हैं पर उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमवार को देर रात शिविर से लौटने के क्रम में डॉ. शशांक उन्हें घर पहुंचाने ले जा रहे थे। महिला नेत्री ने बताया कि चूंकि रात ज्यादा हो चुकी थी और देर रात टोटो/ ऑटो मिलना मुश्किल था जिस कारण डॉ. शशांक ने अपने बुलेट से उन्हें अघोरिया बाजार स्थित घर छोड़ना उचित समझा। महिला नेत्री के मुताबिक शिविर में सेवा के दौरान दो दोनों ही लोग काफी थक गए थे और चक्कर चौक के निकट बुलेट अनियंत्रित हुई और एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद डॉ. शशांक और महिला नेत्री को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला नेत्री को टाका लगाया गया और डॉ. शशांक को मृत घोषित किया गया। महिला नेत्री ने आगे बताया कि वह गंभीर रूप से घायल है और उन्हें आराम के सख्त जरूरत है जिस कारण वह बहुत ज्यादा बातचीत करने में असमर्थ हैं। महिला नेत्री ने बिहार दस्तक से हुई बातचीत में बताया कि उनके घर अघोरिया बाजार है, पर छानबीन में यह पता गलत पाया गया। वहीं कई और भी बड़े सवाल खड़े होते हैं, कि आखिरकार— 🔴 अब यहां कुछ सवाल खड़े होते हैं— 1. छाता बाजार में लगे शिविर से घर लौट के क्रम में उन्हें चक्कर चौक की ओर क्यों जाना पड़ा? 2. महिला नेत्री ने बिहार दस्तक सभी बातचीत में अपने घर का पता गलत क्यों बताया? 3. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद और टांके लगने के बाद भी अस्पताल से महिला नेत्री बहुत जल्द रिलीज होकर अपने घर कैसे चली गई? 4. उक्त मामले पर अब तक महिला नेत्री ने आगे आकर किसी प्रकार का कोई स्टेटमेंट जारी क्यों नहीं किया है? अभी कुछ पहलू ऐसी हैं जिसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पर बिहार दस्तक की टीम अपने दर्शकों और पाठकों के लिए सच सामने लाने का प्रयास निरंतर करती रहेगी। महिला की सुरक्षा एवं अन्य कई वजहों से उनकी पहचान गोपनीय रखी गई हैं।

Bihar, India | Aug 12, 2026

MORE NEWS