#होमगार्ड की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी, #जिसके बाद होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
#काशीपुर कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड की बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। #देर शाम लगभग 4ः39 बजे ढकिया, कुंडेश्वरी निवासी विनय ने पुलिस को फोन कर बताया कि ढकिया रोड, पच्चावाला को आने वाली रोड पर डंपर ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है, #जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है।
#उक्त सूचना पर पुलिस बल #मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक डंपर ने एक #बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है।
#जिसकी पहचान शेर सिंह पुत्र तोता राम निवासी पच्चावाला, होमगार्ड हाल तैनाती कोतवाली काशीपुर के रूप में हुई।
#मृतक होमगार्ड के शव को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर भिजवा कर उसकी बाइक को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी में खड़ा करवा दिया गया। शेर सिंह की मृत्यु के समाचार से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
#uttarakhand #kashipur #udhamsinghnagar