Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

अनुसूचित जाति आयोग ने लाहौल-स्पीति में विकास योजनाओं एवं अत्याचार मामलों की समीक्षा की केलांग, 10 जून 2026 हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सदस्य एडवोकेट विजय डोगरा, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा तथा एडवोकेट एम.एस. शालिनी जमवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए जिले में उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला स्तर के सभी विभागाध्यक्षों, उपमंडलीय अधिकारियों (एसडीएम) तथा पुलिस उप-अधीक्षकों (डीएसपी) ने भाग लिया। बैठक के दौरान अनुसूचित जातियों के विरुद्ध दर्ज मामलों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों का अक्षरशः पालन किया जाए तथा उत्पीड़न और भेदभाव से जुड़े मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस तंत्र संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए समन्वित प्रयास करें। बैठक में अनुसूचित जाति उपयोजना तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक प्राप्त बजट आवंटन एवं उसके विरुद्ध किए गए व्यय की विभागवार समीक्षा भी की गई। आयोग ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान आयोग ने अधिकारियों से अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। अंत में एसडीएम कुनिका एकर्स ने आयोग का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों एवं सुझावों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, डीएफओ इंद्रजीत सीरा, डीएसपी रश्मि शर्मा, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत सूर्यकांत शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अजय गुप्ता, डीपीओ (आईसीडीएस) संजय डोगरा, जिला आयुष अधिकारी नताशा ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी चौधरी राम, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. सुदर्शन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज गांधी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #PangiLiveNews #LahaulSpiti #SCCommission #KuldeepKumar #HimachalPradesh #Kelang #SocialJustice #DevelopmentSchemes #SCSTAct #HimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 10, 2026

MORE NEWS

#धर्मशाला_में_क्रिकेट_का_जुनून_चरम_पर 
धर्मशाला पहुंचे देशभर के क्रिकेट प्रेमी, मैच शुरू होने से पहले दिखा जबरदस्त उत्साह। फैंस ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताते हुए कहा
#Dharamshala #HPCA #INDvsAFG #TeamIndia #CricketFans #Dhauladhar #HimachalPradesh #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #CricketFever #MatchDay #ViralNews

#धर्मशाला_में_क्रिकेट_का_जुनून_चरम_पर धर्मशाला पहुंचे देशभर के क्रिकेट प्रेमी, मैच शुरू होने से पहले दिखा जबरदस्त उत्साह। फैंस ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताते हुए कहा #Dharamshala #HPCA #INDvsAFG #TeamIndia #CricketFans #Dhauladhar #HimachalPradesh #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #CricketFever #MatchDay #ViralNews

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026

धर्मशाला में बारिश बनी बड़ी चुनौती!
मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन धर्मशाला स्टेडियम पर बारिश लगातार जारी है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और सभी को बारिश थमने का इंतजार है।
क्या समय पर शुरू हो पाएगा मुकाबला या मौसम डालेगा खलल? बने रहिए हमारे साथ।
#Dharamshala #RainUpdate #CricketMatch #INDvsAFG #HPCA #DharamshalaStadium #WeatherUpdate #CricketFans #EkNazarHimachalNews

धर्मशाला में बारिश बनी बड़ी चुनौती! मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन धर्मशाला स्टेडियम पर बारिश लगातार जारी है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और सभी को बारिश थमने का इंतजार है। क्या समय पर शुरू हो पाएगा मुकाबला या मौसम डालेगा खलल? बने रहिए हमारे साथ। #Dharamshala #RainUpdate #CricketMatch #INDvsAFG #HPCA #DharamshalaStadium #WeatherUpdate #CricketFans #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026