प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का हुआ अंतरण
जिले के 1.86 लाख से अधिक किसानों को 37.21 करोड़ से अधिक की राशि का हुआ हस्तांतरण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तारकेश्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल राज्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। जिसमें जिले के 1 लाख 86 हजार 069 किसानों को 37 करोड़ 21 लाख 38 हजार रूपये "पीएम किसान सम्मान निधि योजना" की 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में देखा एवं सुना गया। इस दौरान प्रभारी उप संचालक कृषि विभाग भिण्ड, एसएलआर श्रीमती नीरज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं किसान बंधु उपस्थिति रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#PMKisanSammanNidhi
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind