रिटायरमेंट के दिन 6 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी...
शराब का ठेका चलाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रत्येक महीने अनुज्ञापी से छह हजार रुपये रिश्वत ली जा रही थी। बुधवार को जब तलहैटा गांव के भीम त्यागी मोदीनगर तहसील में आबकारी विभाग के हेड कॉन्स्टेबल जगत सिंह को छह हजार रिश्वत देने आए तो एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
भीम की शिकायत पर ही टीम यहां पहुंची थी। टीम ने छह हजार रुपये पर केमिकल डालकर भीम को भेजा था। आरोपित हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की तरफ से थाना मोदीनगर में केस दर्ज कराया गया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तलहैटा के भीम सिंह का गांव में ही देशी शराब का ठेका है।
Ambala, Ambala | Jun 5, 2026