महेंद्रगढ़-नारनौल पुलिस में बड़ा फेरबदल, नए जवान मिलने से व्यवस्था होगी मजबूत
गुलशन कुमार/ महेंद्रगढ़-नारनौल। जिला पुलिस को नए जवान मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। लंबे समय से पुलिस बल की कमी से जूझ रहे जिले को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए नए आदेशों के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। निजामपुर थाना प्रभारी रवि कुमार को अब सीआईए महेंद्रगढ़ की कमान सौंपी गई है। वहीं सीआईए नारनौल की जिम्मेदारी पहले की तरह संदीप कुमार संभालते रहेंगे।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से दोनों सीआईए यूनिट और अधिक मजबूत होंगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।
इसके अलावा नांगल चौधरी थाना प्रभारी भगत सिंह को स्थानांतरित कर निजामपुर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नए जवानों की तैनाती और अधिकारियों के फेरबदल के बाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।