
⚖️ कैस्त में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी
🙏 कानूनी अधिकारों से लेकर आपदा के समय मिलने वाली सरकारी मदद तक, ग्रामीणों को किया जागरूक
जसवंतनगर के पंचायत घर कैस्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन, निःशुल्क विधिक सहायता और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र लालमन ने भूकंप, बाढ़, मकान गिरने सहित अन्य आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सहायता के लिए आवेदन की प्रक्रिया बताई। वहीं राजेंद्र सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निस्तारण की जानकारी दी।
अधिकार मित्र शिवदीप ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत, राशन और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीणों से अपील की गई कि कानूनी समस्या या आपदा की स्थिति में संबंधित विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सहायता का लाभ उठाएं।
💬 क्या आपके गांव में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#जसवंतनगर #इटावा #विधिकजागरूकता #DPSChannel #MohammadAsifKhan
📍 कैस्त, जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)