एनएच-19 पर ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। नसेज गुमटी के पास एनएच-19 पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मायके से इलाज को बनारस जा रही थीं.
मृतका की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी आनंद कुमार पटेल की पत्नी रितुमभरा कुमारी के रूप में हुई। वह दो दिन पहले नसेज गांव स्थित मायके आई थीं। गुरुवार सुबह पिता कन्हैया सिंह उन्हें इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर मौत
एनएच-19 पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रितुमभरा को कुचल दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। परिजन शव को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।
मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतका दो छोटी बेटियों को छोड़ गई हैं। घटना से मायके-ससुराल में शोक है।
Mohania, Kaimur | Jun 25, 2026