
विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, 15 पदाधिकारियों का मनोनयन
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की राय एवं प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना की संस्तुति पर हुई नियुक्तियां
संत कबीर नगर।। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 15 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन 30 सितंबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला द्वारा जारी आदेश के माध्यम से किया गया।जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की राय-परामर्श तथा प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना की संस्तुति के आधार पर विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1. कमलेश सिंह — वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आजमगढ़
2. विजय शंकर शुक्ला — वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, बस्ती
3. प्रमोद गिरी — प्रदेश उपाध्यक्ष, मिर्जापुर
4. श्याम नारायण तिवारी — प्रदेश उपाध्यक्ष, संत कबीर नगर
5. इन्द्रदीप जैन — प्रदेश मीडिया प्रभारी, आगरा
6. हरवेन्द्र राघव — प्रदेश महामंत्री, बुलंदशहर
7. जीतेन्द्र जादौन — क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज एवं हस्तिनापुर संभाग), फिरोजाबाद
8. लालू जादौन — प्रदेश मंत्री, आगरा
9. कमल प्रताप सिंह — प्रदेश मंत्री, मैनपुरी
10. प्रेमनाथ दुबे — प्रदेश मंत्री, गोरखपुर
11. सिकंदर प्रधान — प्रदेश मंत्री, गोरखपुर
12. नूतन सिंह — प्रदेश मंत्री, सोनभद्र
13. चंद्रचूर्णपुत पाण्डेय — प्रदेश मंत्री, आजमगढ़
14. जंग बहादुर सिंह — प्रदेश मंत्री, अमरोहा
15. नितिन गोयल — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, फिरोजाबाद
एक वर्ष का होगा कार्यकाल
मनोनयन पत्र में कहा गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के अनुशासित पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के मिशन के लिए कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल मनोनयन की तिथि से एक वर्ष तक मान्य रहेगा।प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, नए दायित्व मिलने से संबंधित पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।संत कबीर नगर से श्याम नारायण तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने को जिले के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है।