
पारिवारिक विवाद में पत्नी की ह#त्या का आरोप, पति रक्षाराम मौर्य गिरफ्तार |
#श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी की ह#त्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रक्षाराम मौर्य पुत्र भगौती प्रसाद मौर्य, निवासी ग्राम बांसगढ़ी, दाखिला फत्तेपुर बनगई, थाना मल्हीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज निवासी विक्रांत राज मौर्य ने मल्हीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन नीलम मौर्य के साथ उनके पति रक्षाराम मौर्य ने पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मृत्यु हो गई।
शिकायत के आधार पर मल्हीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 20 अक्टूबर को बनगई बाजार में कर्बला के निकट से नामजद आरोपी रक्षाराम मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनायक सिंह, मुख्य आरक्षी कर्मवीर सिंह, सुग्रीव यादव तथा आरक्षी बृजेश कुमार और अंकित पांडेय शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
मकबूल अहमद | रिपोर्टर, श्रावस्ती
SB NEWS UP — दमदार खबर, शानदार सोच
#police #ShravastiNews #husbandandwifelife #पति_पत्नी Shravasti Police SB NEWS UP @topfans UP Police Makbool Ahmad Journalist