बिहार में Student Credit Card से अब ₹2 लाख तक ही शिक्षा ऋण
पटना: बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नियमों में बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत विद्यार्थियों को अधिकतम ₹2 लाख तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। ₹2 लाख से अधिक की जरूरत होने पर छात्रों को PM-Vidyalaxmi Portal के माध्यम से बैंकों से शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करना होगा।
उच्च शिक्षा विभाग के 19 अगस्त के आदेश के अनुसार, अतिरिक्त ऋण के लिए छात्र अपनी पसंद के बैंक और शाखा का चयन कर सकेंगे। DRCC केंद्रों पर आवेदन भरने में निःशुल्क सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के तहत अब तक 4.81 लाख से अधिक आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं और करीब 4.15 लाख विद्यार्थियों को ₹8,865 करोड़ की राशि वितरित की गई है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अधिक वित्तीय विकल्प उपलब्ध कराना है।
विशेष: समय पर ऋण की किस्त चुकाने वाले विद्यार्थियों को ब्याज में 30 प्रतिशत तक की छूट तथा लड़कियों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।
#BiharNews #StudentCreditCard #BiharStudentCreditCard #DRCC #EducationLoan #PMVidyalaxmi #BiharEducation #StudentLoan #HigherEducation #BiharGovernment #EducationNews #PatnaNews #BreakingNews #BiharUpdates #SityogNews