Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ रविवार को बगोदर में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां लेकर छात्र बगोदर बस पड़ाव से निकले और पुरानी जीटी रोड, बगोदर बाजार होते हुए नीचे बाजार तक पहुंचे। इसके बाद मार्च वापस बगोदर चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। छात्रों ने सरकार पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए “नौकरी बेचना बंद करो” और “छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करो” जैसे नारे लगाए। #JPSC #CGLExam #PutlaDahan #Bagodar

Jharkhand, India | Aug 16, 2026