
#खुशियों_की_दांस्ता
आदिवासी हितग्राही को मिला पीएम जनमन योजना का लाभ
-----
#श्योपुर-/ प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारो लोगों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध हुई है। इस योजना से आम लोगों के पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो रहा है।
आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम झिरन्या निवासी श्री काडू आदिवासी पीएम जनमन आवास योजना में आवास मिलने से पूर्व तक कच्ची झोपडी में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे, जिससे परिवार को बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा था। दो वर्ष पूर्व श्री काडू आदिवासी को पीएम जनमन आवास योजना का लाभ मिला और उन्होंने अपने परिवार के लिए झोपडी के स्थान पर एक पक्का स्वच्छ आवास का निर्माण कराया। जिसमें वे पिछले दो साल से निवासरत है। इसके लिये वे माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद देते है। आवास बनने के बाद उनके सामजिक स्तर में बदलाव आया है और लोग सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं। बच्चो को पढने लिखने में भी सुविधा हो गई है। लाईट का भी कनेक्शन है। आवास बनने से उनकी बहुत बडी समस्या हल हो गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur