बहराइच पुलिस का अवैध स्टैंडों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: 927 वाहनों का चालान, 12.76 लाख से अधिक का जुर्माना
जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध स्टैंडों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विश्र्वजीत श्रीवास्तव के आदेशानुसार एक विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश की टीम द्वारा 8 अगस्त 2026 को पूरे जिले में व्यापक जांच की गई।
927 वाहनों का चालान कर ₹12,76,100 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
कुल 06 वाहन सीज किए गए (जिनमें से 4 अवैध स्टैंड बनाकर सवारी भरने वाले वाहन शामिल
तीन सवारी (ट्रिपलिंग): 78 वाहन।
तेज गति (ओवरस्पीडिंग): 54 वाहन।
अस्पष्ट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट: 20 वाहन।
चालकों को यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद (गुड सेमरिज़न) के लिए प्रेरित किया गया।
बहराइच पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुधार हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।