साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
साइबर अपराध के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 03 चार पहिया वाहन एवं महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त अश्लील वीडियो प्रकरण में फंसाने तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते थे और भय का वातावरण बनाकर बैंक खातों एवं यूपीआई के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते थे। NCRP पोर्टल पर दर्ज 189 साइबर शिकायतों में 60 शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर इस गिरोह से जुड़े पाए गए हैं।
साथ ही दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के नागरिकों को इस गिरोह द्वारा ठगी का शिकार बनाया गया है और अब तक लगभग ₹02 करोड़ की साइबर ठगी की जा चुकी है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP