जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक 4 जून को
---
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक 4 जून गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। यह बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि बैठक में ग्रामीण विकास, आरईएस, राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण, वन विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री सड़क, पीडब्ल्यूडी, जल जीवन मिशन, उद्वहन सिंचाई योजना, नगरीय प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सांसद श्री पाटिल द्वारा की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa