जनपद पंचायत खालवा में जन कल्याण शिविर संपन्न
---
जनपद पंचायत खालवा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और योजनाओं के बारे में ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई। शिविर में सभी खंड स्तरीय विभाग अधिकारी उपस्थित हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिव्यांगजनो के विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये । साथ ही सिकल सेल एनीमिया बीमारी व आंखों की जांच के लिए भी विशेष डॉक्टर उपलब्ध रहे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद खालवा श्री आर एल कनासे ने बताया कि शिविर में कुल 1770 आवेदन विभिन्न विभागों के प्राप्त हुए। इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसीलदार खालवा एवं अन्य विभागो के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
8 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026