Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

हरीश रावत ने एक बार फिर उठाए गंभीर सवाल अब डीजीसीए युकडा के बजाय पायलट पर उठाए सवाल। राहुल का अल्मोड़ा दौरा बीच कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के #HarishRawat पढ़िए उनकी जुबानी श्री Rahul Gandhi जी की अल्मोड़ा यात्रा के दौरान पंतनगर से अल्मोड़ा तक उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर के पायलट और को-पायलट को हम बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने बादलों की स्थिति को देखकर सुरक्षित यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर वापस ले जाकर पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड किया। मगर एयर कंट्रोल और डीजीसीए से हम यह आवश्यक जानना चाहते हैं कि हेलीकॉप्टर के पंतनगर से टेक ऑफ करते वक्त पायलट द्वारा रूट प्लान जरूर फाइल किया गया होगा और उस रूट प्लान में रडार में मौसम और बादल की स्थिति क्या है, इसकी सूचना उड़ान भरने से पहले पायलट को दी जानी चाहिए थी। जबकि पंतनगर-अल्मोड़ा यात्रा के लिए दो वैकल्पिक रूट पहले से ही प्रचलन में हैं और जिनमें से दोनों रूटों से हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में लैंड भी हुये हैं और टेक ऑफ भी किए हैं। बल्कि हल्द्वानी से एक से अधिक हेलीकॉप्टर फ्लाइट अल्मोड़ा लैंड किए हैं और अल्मोड़ा से टेक ऑफ करके हल्द्वानी लैंड हुए हैं, तो पायलट महोदय को इन वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की सलाह देने के बजाय रडार पर बादलों की स्थिति को मॉनिटर कर रहे एयर कंट्रोल या डीजीसीए ने इसकी सूचना समय पर पायलट को क्यों नहीं दी? क्यों नहीं पायलट को सुरक्षित मार्ग अपनाने की सलाह दी गई, जो लगभग उसी समय प्रचलन में था? ये सवाल आम लोगों के मन में, जो लोग एयर ट्रैफिक से थोड़ा परिचित हैं, उनके मन में स्वभावत: उठ रहा है। मैं किसी के इरादे पर संदेह नहीं करना चाहता हूं, लेकिन सवाल मन में उठ रहे हैं। उन सवालों को मैंने पहले भी साझा किए और अब भी साझा कर रहा हूं। #RahulGandhi #AlmoraVisit #Pantnagar #HelicopterSafety #DGCA #AirTrafficControl #Uttarakhand #AviationSafety #PublicConcern #WeatherConditions #FlightSafety #IndiaNews

Haldwani, Nainital | Jun 6, 2026